लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
रुद्रपुर(आरएनएस)। गणतंत्र दिवस पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एशडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण करने के साथ ही लोकतंत्र सेनानी हरीश चंद पंत व कृष्ण लाल नारंग का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने सीओ कार्यालय और कोतवाल सुंदरम शर्मा ने कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में ईओ गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। विधायक कार्यालय पर गुरुद्वारा आवास विकास के प्रधान अवतार सिंह ने तिरंगा फहराया। यहां कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधीक्षक एचसी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सुनीता यादव और एसकेएमए इंटर कालेज में प्रबंध समिति के हनुमान प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। बंडिया चौराहे पर व्यापारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।
