गणतंत्र दिवस की परेड देख लौटी प्रधान का सम्मान
ऋषिकेश(आरएनएस)। दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस की परेड से वापस लौटी प्रधान सरिता देवी को क्षेत्रवासियों ने सम्मानित किया। प्रधान सरिता देवी ने परेड में शामिल होने के अनुभवों को क्षेत्रवासियों के साथ साझा किया। रविवार को रानीपोखरी के बड़कोट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्रवासियों ने दिल्ली से लौटी प्रधान सरित देवी को सम्मानित किया। प्रधान सरिता देवी ने कहा कि अपनी ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने पर उन्हें कई बार पुरस्कार दिया जा चुका है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने देश की बेहतर कार्य करने वाली कई महिला प्रधानों को उनके पतियों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में आमंत्रित किया था। वे भी अपने पति अनिल कुमार के साथ दिल्ली में हुई परेड देखने पहुंचीं थीं। कहा कि देहरादून जिले से दो महिला प्रधान को आमंत्रित किया गया था। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय भट्ट, आदेश सकलानी, विजेंद्र, विजय लक्ष्मी, सरिता राणा, आराधना, राजेश्वरी, मंजू सिलसवाल, अशोक कपरुवान, देवेंद्र गैरोला आदि मौजूद रहे।