भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात   

विकासनगर(आरएनएस)।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सहदेव पुंडीर के साथ तिपरपुर में सामूहिक तौर पर सुना। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इस बार आयुष चिकित्सा पद्धति का महत्व, गणतंत्र दिवस समारोह, प्रभु राम जी का शासन सहित देश की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया।उन्होंने विशेष तौर पर खिलाड़ियों और नवमतदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। कहा, मन की बात हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी के लिए सदैव प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम देश के उन लोगों से परिचय कराता है जो विभिन्न क्षेत्रों में उचित कार्य करके देश के उत्कृष्ट विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। आज यही वजह है कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान विनोद कश्यप, मंडल महामंत्री रवि कश्यप, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बहादुर कश्यप, रविंद्र तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मेहरबान अली, सियाराम चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *