फसल नुकसान करने में चार पर मुकदमा
रुड़की
गांव नूरपुर बूढ़पुर निवासी प्रीतम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि खेत में सरसों की फसल उगी थी। गदरजुड्डा निवासी कुलबीर सिंह, जितेंद्र, सुधीर और ट्रैक्टर मालिक मुस्तफा ने मशीन से फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। तभी मौके पर उसका पुत्र धर्म सिंह और नीरज पहुंच गए। जहां कुलबीर पक्ष के लोगों ने परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था।
