आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धदोष बंदी की आर्थिक मदद की

देहरादून

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी द्वारा देहरादून जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धदोष बंदी जितेंद्र राणा की आर्थिक मदद की गई। इस दौरान बताया कि देहरादून जेल में जितेंद्र राणा आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। इन्होंने अभी तक 16 वर्ष आठ महीने की सजा काट ली है। जितेंद्र राणा आजीवन कारावास के अलावा एनडीपीएस केस में भी सजा भुगत रहे हैं जिसकी जुर्माना राशि एक लाख रुपये हैं। जितेंद्र राणा जेल में कारपेंटर का कार्य कर रहे हैं इनका आचरण बहुत अच्छा है। इस अवसर पर देहरादून जेल के जेलर पवन कोठारी द्वारा समिति से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया था कि यदि उक्त सिद्ध दोष बंदी की कुछ आर्थिक मदद संस्थाओं के माध्यम से की जाए तो वे जेल से रिहा कर दिए जाएंगे। उनकी सजा की धनराशि में अभी 35 हजार रुपये की कमी थी जो अब थोड़े-थोड़े योगदान से और भी कम रह गयी है। उन्होंने बताया कि सरकार की पालिसी के अनुसार बंदी की रिहाई पर तब तक विचार नहीं किया जाता जब तक कि वह दूसरे केस की धनराशि का भुगतान न कर दे। इसलिए देहरादून जेल के जेलर के अनुरोध पर समिति क्लीन एन्ड ग्रीन एनवायरनमेंट ने उक्त सिद्धदोष बंदी जितेंद्र राणा की कुछ आर्थिक मदद करने का विचार किया और जेल में जेलर को आर्थिक धनराशि सौंपी। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *