डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने मनायी होली

हरिद्वार

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की और से चंद्राचार्य चौक स्थित होटल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को होली की बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा करती आई है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है। महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलती है। व्यापारी हित के लिए एसोसिएशन हमेशा संघर्षशील रही है। शासन प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर व्यापारियों की सममस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, तरुण भाटिया, सुनील अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, वीरेंद्र चड्ढा, रुपेश गोयल, अतुल गोयल, अशोक अरोड़ा, नागेंद्र सिंह, अभिषेक, दीपक कंसल, सुभाष, संजय बजाज, गौरव गाबा, अमित अरोड़ा, कैलाश झाम, प्रभास कंसल, दीपक सेठी, संजय खुराना आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *