राजकोट मंडल की इन दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त फर्स्टब एसी कोच जोड़े जाएंगे

राजकोट

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट मंडल की दो जोड़ी ट्रेनों में अन्य कोचों के अलावा अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच जोड़ने के साथ इन ट्रेनों की संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ के अनुसार इन ट्रेनों की संरचना में परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार हैरू
1. ट्रेन संख्या 12475ध्12476 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक फर्स्ट एसी, एक थर्ड एसी और दो जनरल कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्ता कोच हापा से 12 जुलाई, 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 11 जुलाई, 2022 से जोड़े जायेंगे।
2. ट्रेन संख्या 12477ध्12478 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक फर्स्ट एसी, एक थर्ड एसी और दो जनरल कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्तज कोच जामनगर से 13 जुलाई, 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 10 जुलाई, 2022 से जोड़े जायेंगे। अब उपरोक्त सभी ट्रेनों में कुल 22 कोच रहेंगे जिसमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 सेकंड स्लीपर, 4 जनरल कोच, 1 पैंट्री कार तथा 2 जनरेटर वान कोच शामिल हैं।
ट्रेन संख्याो 12475 एवं 12477 के फर्स्टस एसी कोच की बुकिंग 20 मार्च, 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री ूूू.मदुनपतल.पदकपंदतंपस.हवअ.पद पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *