कंपनी गेट पर मनाई बेरोजगार श्रमिकों ने होली  

रुद्रपुर

तालाबंदी नोटिस के बाद से आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने कंपनी गेट पर ही होली मनाई। श्रमिकों ने कहा होली सौहार्द का पर्व है। यहीं कारण है कंपनी गेट पर बेरोजगार श्रमिकों ने होली मनाई है। ताकि कंपनी प्रबंधन दोबारा कंपनी खुलवाने की पहल कर सके। उनका आरोप था जिस प्रकार कंपनी प्रबंधन ने वादाखिलाफी कर कंपनी पर ताले जड़े हैं वे आंदोलन और आगे बढ़ाएंगे। श्रमिकों ने बताया सिडकुल की इन्टरार्क कंपनी में वे पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 से लेकर 2019-20 में कई बार श्रमिकों की छंटनी की गई। लेकिन, हमेशा श्रमिकों ने संघर्ष कर कार्यबहाली की। आरोप है कंपनी प्रबंधन ने कई बिंदुओं पर समझौते के बाद भी बीते दिनों अचानक कंपनी गेट पर तालाबंदी का नोटिस चस्पा कर दिया। कंपनी बंद होने से सैकड़ों श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। इससे नाराज श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों श्रमिकों ने धरनास्थल पर ही होली मनाई। ताकि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की भावनाओं को समझे और तालाबंदी का निर्णय निरस्त करते श्रमिकों को पुन: रोजगार दे। इस अवसर पर बंगाली युवा नेता सुब्रत विश्वास ने भी समर्थकों के साथ आंदोलित श्रमिकों को अपना समर्थन दिया। यहां श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, शिवदेव सिंह, दीपक सनवाल, गणेश मेहरा, दिनेश चंद्र भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *