किच्छा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार 

रुद्रपुर

नगर में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। लोगों को एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगरवासियों के साथ अपने कार्यालय पर होली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को होली की बधाई दी। नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका स्थापित की गई थी। गुरुवार शाम लोगों ने होलिका का पूजन किया। इसके पश्चात होलिका का दहन किया। शुक्रवार तड़के से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगा कर होली मनानी शुरू कर दी। होल्यारों की टोलियों ने विभिन्न स्थानों पर डीजे लगा कर होली के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं एवं पुरुषों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को पुलिसकर्मियों ने कोतवाली परिसर में एक-दूसरे को रंग लगा कर होली का त्योहार मनाया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने सभी लोगों को होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *