रामनगर में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

रामनगर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका है। कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता और व्यवपारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार से महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
गुरुवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से पहले ही जनता की कमर तोड़ चुकी है और अब सरकार ने सिलेंडरों तेल समेत दैनिक सामग्रियों के दाम बड़ा दिए हैं| इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की है। जल्द मांगो को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान नगरपालिका अयध्यक्ष मौ. अकरम, विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल, देशबंधु रावत, जयपाल रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *