भवाली में महंगाई के खिलाफ सरकार का फूंका पुतला

हल्द्वानी

गुरुवार को नगर के चौराहे में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेता हेम आर्या के साथ मिलकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पेट्रोल, डीजल और महंगाई बढ़ने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता को संबोधित कर महंगाई को लेकर आवाज उठाने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार मुर्दाबाद विकास विरोधी केंद्र व भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार बनते ही महंगाई में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। खाद्य पदार्थों सहित पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से एक बार बढ़ोतरी होने लगी है। पार्टी कार्यकर्ता हेम आर्या ने कहा कि सांकेतिक रूप से आप कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है। जल्द से जल्द महंगाई कम नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान हेम आर्या, मुकेश कुमार, त्रिलोक सिंह, सतीश चन्द्र, बबलू, कमल दुर्गापाल, पप्पू मेहता, सुनील, पीताम्बर, रोहित कुमार, बीरबल टम्टा, शुभम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *