श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा गुरुनानक देव महाराज का 553 वां įकाश पर्व
देहरादून
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरुनानक देव महाराज का 553 वां पावन įकाश पर्व 08 नवम्बर को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले मैदान मे įातः चार बजे से दोपहर तीन बजे तक कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता हुए गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार के प्रधान गुरूबक्श सिंह ने कहा है कि गुरूनानक देव के įकाश पर्व के उपलक्ष्य मे एक महान नगर कीर्तन पांच नवम्बर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे गुरुद्वारा पटेल नगर से आरम्भ होकर सहारनपुर चौक, įिंस चौक, दर्शन लाल चौक, घण्टाघर से पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खी बाग पुलिस चौकी से करीब पांच बजे सांय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न होगा। इस अवसर पर įधान गुरबक्श सिंह ने कहा कि įकाश पर्व के लिये पूरी तैयारियां जोरो पर चल रहीं है जिसके लिये संगत का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार के महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि įकाश पर्व के उपलक्ष्य मे įभात फेरियां एवं श्री अखण्ड पाठ की लड़ी आरम्भ है। इस अवसर पर अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।
