मंदिर से पौराणिक पत्थर की मूर्ति चोरी में एक गिरफ्तार 

पौड़ी

गगवाडस्यूं पट्टी के सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मंदिर बलोडी से नृसिंह भगवान की पौराणिक पत्थर की मूर्ति चोरी होने के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से मूर्ति भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पौड़ी के सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मन्दिर बलोडी से नृसिंह भगवान की पौराणिक पत्थर की मूर्ति बीती 3 मार्च को दोपहर में ही चोरी हो गई थी। मंदिर के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने इस मामले में क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक आरोपी की धरपकड़ में जुटे हुए थे। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक गौरव लिंगवाल ने बताया कि गगवाडस्यूं पट्टी के सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मन्दिर बलोडी से नृसिंह भगवान की पौराणिक पत्थर की मूर्ति चोरी होने के मामले में कुंजेठा निवासी विजय कुमार सजवाण को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी के कब्जे से मूर्ति भी बरामद कर ली गई है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में नायब तहसीलदार संजय सिंह नेगी, कल्याण सिंह नेगी, धर्मा सिंह, कुलदीप कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *