डीएम ने एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर का मुआयना किया

नई टिहरी

डीएम इवा श्रीवास्तव ने एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर ख्यार्सी विकासखंड जौनपुर में विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कृषकों के उत्पादों से लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन डीएम ने ग्रोथ सेंटर को दिलवाया है। उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के अनुरूप 2019 में एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर ख्यार्सी विकासखंड जौनपुर टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना फेस 2 टिहरी गढ़वाल में स्थापित किया गया था। इस ग्रोथ सेंटर का उद्देश्य स्थानीय कृषकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना, विभिन्न प्रकार के उत्पादकों को एकत्रित कर उनका मूल्यवर्धन एवं संरक्षण करना है। विभिन्न प्रकार की बैंकिंग और इंपोर्ट आदि की सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह ग्रोथ सेंटर पिछले 2 साल से संचालित किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण विभिन्न उत्पादों को एकत्रित करने में परिवहन लागत अधिक आने पर ग्रोथ सेंटर संचालक ने जिला प्रशासन से भारी वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि विभिन्न कृषि निवेशकों के उत्पादकों का ढुलान कार्य करने में आसानी हो सके। डीएम इवा ने जिला खनिज फाउंडेशन के सहयोग से 8 लाख 50 हजार की धनराशि जलागम विभाग को वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध कराई है। डीएम ने एग्रो बिजनेस ग्रोथ सेंटर को संचालित कर रहे ग्राम कृषक स्वायत सहकारिता सदस्यों के लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परियोजना प्रबंधक जलागम थत्यूड़ नवीन बर्फाल मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *