सट्टेबाजी करते एक आरोपी को दबोचा
हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निखिल पुत्र बबलू निवासी ग्राम ठोकरपुर देवबंद सहारनपुर, हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक, पेन और 1250 रुपये नकद बरामद हुए। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
