मुख्य अभियंता ने किया  कोसी मटेला पेयजल योजना का निरीक्षण 

अल्मोड़ा

कोसी मटेला से विक्टर मोहन जोशी जलाशय तक नई पेयजल योजना का काम समय पर पूरा न होने और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर जांच के आदेश के बाद शुक्रवार को मुख्य अभियंता (मुख्यालय)सुरेश चंद्र पंत ने योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द से जल्द अवेशष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अल्मोड़ा नगर में लंबे समय से पेयजल समस्या चली आ रही थी। लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिये प्रदेश सरकार ने मटेला से एनटीडी के लिये नई पेयजल योजना स्वीकृति की गई। 27अगस्त 2019 को मटेला से बन रही 2546.05 लाख की नई पेयजल योजना के निर्माण कार्य का निर्माण शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक काम पूरा नही होने के बाद डीएम ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद शुक्रवार को जांच के आदेश मिलने पर मुख्य अभियंता (मुख्यालय) सुरेश चंद्र पंत स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण में तेजी लाने और जल्द से जल्द जलापूर्ति सूचारू करने के निर्देश दिए। इधर अधिकारियों ने बताया कि योजना की स्वीकृत लागत 2546.05 लाख है, जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 1850.09 लाख शाखा को अवमुक्त हो चुका है। योजना में प्रस्तावित पंप हाउस, पम्पों का अधिष्ठापन 800 किली क्षमता का टैंक, आदि काम पूर्ण कर अल्मोड़ा शहर को जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है। योजना में 10 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र प्रस्तावित है, जिसका कार्य वर्तमान तक भी पूरा नहीं हो पाया है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल यूके गुप्ता, ईई जल निगम केडी भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान केएस खाती, बीसी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *