व्यापार संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव समिति ने की बैठक

पिथौरागढ़

व्यापार संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव समिति के सदस्यों ने बैठक की। समिति के सदस्यों ने कहा चुनाव से पहले युवा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा की अध्यक्षता व प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह महरा की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा अब तक चुनाव के लिए 3450 व्यापारियों ने सदस्यता ली है। यही सदस्य चुनाव में भागीदारी निभाएंगे। सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। कहा सदस्यता अभियान के खत्म होते ही मतदाता सूची जारी की जाएगी। यदि इस पर किसी को आपत्ति होगी तो उसे संबंधित साक्ष्य समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा जल्द ही युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा। यहां संरक्षक मंडल के शिवराज सिंह अधिकारी, उप चुनाव अधिकारी श्याम उप्रेती, नवीन जोशी, राजेंद्र सौन, जिला प्रभारी शमशेर महर, जिलाध्यक्ष पवन जोशी, जिला महामंत्री जनक जोशी, जिला उपाध्यक्ष नवल रावल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *