पार्किंग शुल्क को लेकर चल रहा विवाद खत्म 

ऋषिकेश

शिवानंद पार्किंग में शुल्क को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया है। अब विक्रम वाहन चालक पार्किंग की एवज में 30 रुपये प्रति वाहन के हिसाब से ठेकेदार को धनराशि जमा करेंगे। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में रामझूला विक्रम-ऑटो वाले और पाकिंग ठेकेदार पहुंचे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह की मौजूदगी में दोनों पक्षों की वार्ता हुई। इसमें यह निर्णय निकला कि पालिका की ओर से निर्धारित पार्किंग शुल्क ही विक्रम वालों को देना होगा। लिहाजा पहले तीन महीने तक 47 रुपये प्रति वाहन का पार्किंग शुल्क लिया जायेगा। इसके बाद यात्रा सीजन के बाद प्रति वाहन 30 रुपये निर्धारित किया गया। हालांकि इस पर विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई। अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया की दोनों पक्षों का मामला सुलझा लिया गया है। वहीं पार्किंग ठेकेदार वैभव थपलियाल ने बताया की फिलहाल पार्किंग में आमने-सामने आठ वाहन खड़े किए जा सकेंगे। प्रति वाहन को खड़ा करने के लिए 30 रुपये प्रति वाहन शुल्क पर सहमति बनी है। इस दौरान बैठक में यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह, विक्रम यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार, आशुतोष शर्मा, संदीप गुप्ता, अजय रमोला, सुभाष चौहान, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *