बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

रुड़की। एक व्यक्ति की सात वर्षीय बच्ची बुधवार रात घर से गायब हो गई। पुलिस ने चंद घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि कस्बा निवासी मोहम्मद इनाम की सात वर्षीय पुत्री सोफिया बुधवार रात आठ बजे घर से गुम हो गई। परिजनों के मोहल्ले व आसपास कस्बे में ढूंढने पर भी बच्ची के नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में आकर बच्ची के गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चार पुलिस टीम बनाई गई। जिन्हें अलग अलग स्थानों पर भेजा गया। लखनौता-देवबंद मार्गपर गांव सुसाडी के पास सेबच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछने पर बच्ची ने बताया कि वह अपनी बहन के घर देवबंद पैदल ही जा रही थी। उसकी बहन का विवाह दस दिन पूर्व देवबंद में हुआ है। बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्ची से कुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *