अनुपमा मंे अनुज व अनुपमा का प्यार चढ़ रहा परवान

पिछले सप्ताह टीवी सीरियलों की रैंकिग ऊपर नीचे भी हुई है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हमेशा की तरह टॉप पर बरकरार है। ऐसा लगता है कि इस शो तिलिस्म को तोड़ पाना बाकी शोज के लिए बहुत ही मुश्किल है। ‘अनुपमा’ में अनुज और अनुपमा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब जब अनुपमा की शादी होने वाली है तो जाहिर है दर्शक इस शो के एक भी एपिसोड को दर्शक मिस नहीं करना चाहेंगे। शो टॉप टू में शामिल हैं‘द कपिल शर्मा शो’- कपिल शर्मा के शो को दर्शक सालों से भरपूर प्यार दे रहे हैं। अभी भी शो तीसरे नंबर पर है। ये रिश्ता क्या कहलाता है हमेशा की तरह टॉप 10 की लिस्ट शामिल है। लोगों को सीरियल का मौजूदा चल रही कहानी काफी पसंद आ रही है। गुम है किसी के प्यार में विराट सई के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इस ट्रैक को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। कुमकुम भाग्य हमेशा की तरह टॉप 10 में शामिल है। इस शो को भी शुरुआत से दर्शक पसंद कर रहे हैं। कुंडली भाग्य भी सातवें नंबर पर इस सप्ताह काबिज है। नागिन 6 की चमक अब फीकी पड़ती जा रही है। यह शो गिरकर आठवें पायदान पर चला गया। (हिफी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *