मजबूरी मंे पिता की भूमिका की थी अनिल कपूर ने

अनिल कपूर की ‘थार’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिल एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी हैं। इस फिल्म में पिता-पुत्र दोनों ही लीड रोल में हैं। हाल में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी बीच अनिल कपूर ने एक खुलासा किया है कि काफी समय पहले एक फाइननेंशियल क्राइसिस की वजह से उन्हें पिता का रोल करना पड़ा था।
अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें सीनियर कैरेक्टर न करने की सलाह दी गई थी। कहा गया था कि अभी 8-10 साल इंतजार कर लें, उसके बाद पिता की भूमिका करें, लेकिन मुझे मजबूरी में ऐसे रोल समय से पहले करने पड़े। फाइननेंशियल क्राइसिस की वजह से मुझे पिता का रोल करना पड़ा। अनिल कपूर ने साल 2000 में फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के पिता की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म ‘इक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में सिल्वर स्क्रीन पर भी बेटी सोनम कपूर के साथ पिता के रोल में नजर आए। फिल्म ‘मुबारकां’ में अर्जुन कपूर के अंकल के रोल में नजर आए थे।
अनिल कपूर ने अपने इस तरह के रोल में एंट्री लेने की बात करते हुए कहा कि ‘जब मैंने ऐसे रोल करने का फैसला लिया तो सबने कहा था कि अभी इसके लिए 8-10 साल इंतजार करिए। मैं करीब 6-7 साल लीडिंग रोल निभा सकता था लेकिन मैंने कहा कि मुझे अब बस ट्रांजिशन ले लेने दो और अच्छे रोल निभाने हैं अब नए युवा लीड रोल में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ये एक मेरा बड़ा फैसला था कि मेरा खुद को लेकर मोहभंग नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *