राजाजी पार्क के जंगल की आग काबू में आई

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में लगी आग पर सातवें दिन काबू पा लिया गया। सात दिन तक आग ने राजाजी पार्क का 40 हेक्टेयर जंगल राख कर दिया। टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी यह आग बीते 5-6 सालों की सबसे बड़ी आग बताई जा रही।
पुरोला में जंगलों की आग गांव तक पहुंची
पुरोला के रवांई घाटी के टौंस वन प्रभाग सहित अपर यमुना वन प्रभाग में बारिश न होने के चलते जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है। सोमवार शाम को टौंस वन प्रभाग के पाणी गांव बीट के हुडोली क्षेत्र के जंगलों में लगी आग से गोशाला जलकर राख हो गई। पशु झुलसने से बच गए। दूसरी ओर अपर यमुना वन प्रभाग के स्यालना, रिखनाल, डांडा, कुथनोर, खरादी, स्यालव, रॉडी टॉप समेत हलना, गंगनानी, नंदगांव क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में हैं। अब तक लाखों की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *