एसजीआरआर नेहरूग्राम में सुधर रहा शिक्षा का स्तर: काऊ
देहरादून
एसजीआरआर इंटर कालेज रायपुर में शिक्षा का स्तर दिनों दिन बेहतर होता जा रहा। सरकार और मैं व्यक्तिगत तौर पर जो भी संभव होगा हर मदद के लिए हमेशा तैयार हूं। ये बात विधायक उमेश शर्मा काऊ ने स्कूल में बुधवार को आयोजित प्रवेशोत्सव में कही।
इस दौरान उन्होनें विधायक निधि से स्कूल में निर्मित बालिका शौचालय का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फोकस सरकारी और अशासकीय स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर है। ताकि गरीब और जरूरतमंदों को अच्छी शिक्षा से वंचित ना होना पड़े। इस दौरान उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा पाठक ने विधायक से अनुरोध किया कि स्कूल की छत पर बरसात से पहले टिन शेड डाल दी जाए। ताकि बरसात में बच्चों को परेशानी ना हो। जिसे विधायक काऊ ने मान लिया और शीघ्र इसे करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बालिकाओं के लिए आत्म रक्षा की ट्रेनिंग का प्रशिक्षण भी शुरू किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर दीपक राणा,पार्षद नरेश रावत,दरबार साहिब के प्रतिनिध चंद्र मोहन पयाल, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुभाष झिल्डियाल और सुरेंद्र नौटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
