कोविड के चलते चीन मंे 16.5 करोड़ लोग घरों मंे कैद

बीजिंग

चीन में कोरोना महामारी को लेकर कोहराम मचा है। वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने घरों में कैद है।
सबसे बुरी स्थिति चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई और राजनीतिक राजधानी बीजिंग की है। यहां लोगों का हफ्ते में तीन बार टेस्ट किया जा रहा है। वहीं, सवा दो करोड़ की आबादी वाले चीन के बीजिंग में सभी स्कूल बंद कर शादी और अंतिम संस्कार पर रोक लगाई गयी। महामारी के दौरान, चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी पर अड़ा हुआ है। इसके तहत वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद करने जैसे कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
तालिबान के खिलाफ ईद के बाद होगी जंग
ऽअफगानिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ ने दी है चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *