बगैर आइडी के ठहराने पर होटल स्वामी का चालान
बागेश्वर
महिला हेल्पलाइन, एंटी ह्यमन ट्रैफिंकिंग सेल ने शनिवार की रात होटलों एवं ब्यूटी पार्लरों में चेकिंग अभियान चलाया। महिला हेल्पलान प्रभारी खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चला। होटल मालिंकों को हिदायत दी कि वह बिना आइडी प्रूफ के किसी भी व्यत्ति को होटल में न ठहराए, साथ ही किसी व्यत्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचित करें। होटल में आने-जाने वालों का विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें। दौराने चौकिंग के एक व्यत्ति के बिना आइडी होटल में ठहरने पर होटल मालिक का चालान किया गया। इसी क्रम में ब्यूटी पार्लरों की चेकिंग की गई। यहां किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
