जंगल में शव मिलने से हड़कंप

हरिद्वार

सिडकुल थाना क्षेत्र के आनेकी स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वन विभाग ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में गश्त करते समय एक व्यक्ति झाड़ियों में बेसुध पड़ा मिला। इधर-उधर हिलाने पर कोई गतिविधि नहीं हुई। कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक करीब 35 वर्ष व्यतीत हो रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्टअटैक से जुड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *