पूर्व मंत्री ने भाजपा पर साधा निधाना

कोटद्वार।

कोटद्वार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। कहना है कि भाजपा के सत्ता में आते ही सारे विकास कार्य ठप होने के साथ ही महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गए हैं। बुधवार को सिमलचौड़ स्थित एक बारातघर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियकां गांधी वाड्रा के संबोधन सुनने को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही नगर निगम को सरसब्ज करने का भरसक प्रयास किया जायेगा, अगर उसके बाद भी बात नहीं बनती है तो लोगों की राय लेकर नगर निगम को ही समाप्त करवा दिया जायेगा। कहा कि मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम का समग्र विकास, केन्द्रीय विद्यालय, मोटर नगर बस अड्डा एवं आवारा पशुओं के लिए गोशाला की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा टाइगर सफारी का संचालन केन्द्र कोटडीढांग सनेह से कर दिया जायेगा, जिससे हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *