बाजार रेट के हिसाब से भुगतान किये जाने की मांग
कोटद्वार।
जल संस्थान एवं जल निगम के पंजीकृत ठेकेदारों ने अपने विभागों से बाजार रेट के हिसाब से भुगतान किये जाने की मांग की है। झंडाचौक स्थित हिंदू धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय में पाईप, सीमेंट सहित सभी अन्य सामानों के मूल्य में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन विभागों द्वारा ठेकेदारों को पुराने रेट के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभागों से ठेकेदारों को नये रेट से भुगतान करने तथा सामान खरीदने के लिए एडवांस दिये जाने मांग की है। इस दौरान आगामी बैठक में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, शिवानन्द लखेड़ा, मनोज सिंह रावत, रजनीश, लक्ष्मण सिंह, रामदयाल, राजीव जखमोला, जंगबहादूर, सतेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
