07 मई स्व. गोविंद बल्लभ उपाध्याय जी की दसवीं पुण्यतिथि पर कर्मचारी और सहयोगी करेंगे रक्तदान\

हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी राज्य संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने पूर्व की भांति पूरे प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री स्व. गोविंद बल्लभ उपाध्याय की 10वीं पुण्य तिथि में रक्तदान/चिकित्सालयों/कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कराया जायेगा। जनपद हरिद्वार की जिला शाखा द्वारा रक्तदान शिविर रक्तकेन्द्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में 07 मई 2022 को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक कराया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जिलामंत्री राकेश भंवर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर ने कहा कि स्व. गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने अपने राजकीय कार्यकाल में कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए संघर्ष किया और संगठन के लिए कार्य के लिए देहरादून से आते हुए सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई तब ही से 7 मई को उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान किया जाता है। इस पुण्य कार्य में सहयोगी संगठन, उनके परिवार के सदस्य, विशेष रूप से नीरज कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा है। दिनेश लखेड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से कोई भी कमजोरी नहीं आती है और आपके एक यूनिट देने से तीन व्यक्तियों की जान बचती है। सभी रक्तवीरों, रक्तदानियों से अपील है कि मानव जीवन की रक्षा के लिए 07 मई को रक्तदान हेतु आगे आएं, रक्तदान शिविर का शुभारम्भ के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खगेंद, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय डॉ सीपी त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेला चिकित्सालय डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, प्रभारी रक्त केंद्र डॉ. रविन्द्र चौहान करेंगे।
उत्कृष्ठ सेवा कार्यों के लिए डाक्टर नरेश चौधरी को किया गया सम्मानित
हरिद्वार। डाक्टर नरेश चौधरी, विभागाध्यक्ष ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय/रेडक्रास सचिव को उत्कृष्ठ सेवा कार्यों के लिए केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत सरकार की तरफ से विशेष रूप से सम्मानित किया। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय शरीर रचना विभागाध्यक्ष/सचिव रेडक्रास डा. नरेश चौधरी को केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गत दिवस सीसीसीआर सभागार में सम्पूर्ण कोरोना काल एवं वैक्सीनेशन में जनसमाज की उत्कृष्ठ एवं समर्पित सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जिलाधिकारी को निर्देशित भी किया कि डा. नरेश चौधरी द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों का लेखा जोखा भारत सरकार को भेजा जाये। जिससे डा. नरेश चौधरी को उच्च सम्मान से सम्मानित किया जा सके और उनको दिये जाने वाले सम्मान से समाज में समर्पित सेवा करने वाले अन्य अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को उत्कृष्ठ कार्य करने की प्रेरणा भी मिले। केन्द्रीय उद्योग मंत्री ने कहा कि समय-समय पर सराहनीय कार्य करने वालों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर सम्मानित किया जाता रहना चाहिए। जिससे सम्मान पाले व्यक्ति को और अधिक कर्मठता एंव मेहनत से कार्य करने की उर्जा मिलती है। केन्द्रीय उद्योग मंत्री ने डा. नरेश चौधरी से उनके संयोजन में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि वास्तव में डा. नरेश चौधरी द्वारा अपने कार्यों के साथ साथ जनसमाज की उत्कृष्ठ उल्लेखनीय सेवा की गयी है। जिसके लिए वे सम्मान के सच्चे हकदार है। सम्मान प्राप्त करने पर डा. नरेश चौधरी ने उत्तराखण्ड सरकार भारत सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं तथां अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे आप द्वारा दिये गये सम्मानों से जो शक्ति मिली है। मै सम्पूर्ण जीवन काल में अपने मूल दायित्वों के साथ साथ जनसमाज की सेवा रात दिन करूगां। और समाज के कठिन से कठिन कार्यों में भी अग्रणी एवं हमेशा तत्पर रहुंगा। प्रत्येक कार्य के लिए हमेश तत्पर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जायेगी। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय,मुख्य विकास अधिकारी डा. सौरभ गहरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार खगेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त वीर सिंह बुदियाल नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह, एस०डी०एम, पूरन सिंह राणा आदि अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड बीजेपी अध्यक्ष हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,ज्वालापुर विधायक रवि कुमार रवि, ग्रामाीण क्षेत्रीय विधायक अनूपमा रावत ने भी डा. नरेश चौधरी को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।
फोटो नं. 6 डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *