भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने किया भूपतवाला क्षेत्र में जनसंपर्क

हरिद्वार।

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने भूपतवाला में वार्ड एक की भारत माता पुरम कालोनी सहित आश्रमों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट अपील की। पार्षद अनिल मिश्रा के संयोजन में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्र एवं विकास के मुद्दे को लेकर निरंतर देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता, साधु संतों, युवाओं, बुजुर्गो, मातृशक्ति का समर्थन लगातार भाजपा को मिल रहा है। भाजपा प्रचण्ड बहुमत से चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। इस अवसर पर पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर जनता भाजपा व पीएम के विकास मॉडल के साथ जुड़ रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, भोला शर्मा, अनिल पुरी, विदित शर्मा, गौरव सचदेवा, बलकेश राजौरिया, तरुण नैय्यर, मुकेश पुरी, अर्चित चौहान, रवि चौहान सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *