कांग्रेस सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने किया राजबीर सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क

हरिद्वार।

कांग्रेस की सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह, एआईसीसी कोऑर्डिनेटर अशोक सिंह ने रानीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट अपील की। इस दौरान कांग्रेस सहप्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जनता का भारी समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मूलभूत सुविधाओं का का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सिर्फ कागजों और विज्ञापन में दौड़ रही है। जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि स्थानीय विधायक जनता की समस्याएं दूर करने व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने में भी विधायक नाकाम रहे हैं। राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विधायक की नाकामी से आहत जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *