बहादराबाद पुलिस ने की खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सीज

हरिद्वार

थाना बहादराबाद पुलिस ने बिना अनुमति अवैध रूप से मिट्टी का खनन व ढुलान कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। इसके अलावा जमानत पर छूटने के बाद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे एक आरोपी को भी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि बोंगला में बिना अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना पर एसआई आनन्द मेहरा, कांस्टेबल अमित भट्ट, सुभाष व बारूदत्त जोशी ने मौके पर पहुंचकर खनन कर रही जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस दौरान खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। अवैध खनन के मामले में थाना पुलिस द्वारा प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इसके अलावा आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार आरोपी काला निवासी दौलतपुर को न्यायालय से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *