कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत 

पौड़ी

पौड़ी के थापली-अणेथ मोटरमार्ग पर एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन चालक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि थापली से अणेथ गांव को ओर जा रही कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36) पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही विष्णु (25) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद तथा बंटी (25) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस के साथ रेस्क्यू कर घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *