समस्याएं हल करने की उठाई मांग
पौड़ी
शिक्षामंत्री डा.धन सिंह रावत को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने समस्याएं हल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कार्मिक संवर्ग के तहत मुख्य प्रशासनिक अधिकारियौ को गृह जनपद दिया जाए। इस दौरान उन्होंने शिक्षामंत्री को गृह जनपद दिए जाने के संबंध में पूरी स्थिति से अवगत कराया। कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्मिक लगभग 55 साल की लंबी सेवा के बाद व बुढ़ापे में इस पद पर पहुंचता है और उस समय उनको परिवार की आवश्यकता होती है लेकिन मुख्य प्रशासनिक को जिले में पद रिक्त होने के बावजूद भी अन्य जनपदो में पदस्थापना किया जाना उचित नही है। उन्होंने कहा कि इससे मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षामंत्री से इसको लेकर जल्द ही उचित कदम उठाने की मांग की।
