बजट का सजीव प्रसारण देखते हुए व्यापारियों ने की बजट पर चर्चा

प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं: संजय

चिकित्सा ,शिक्षा, सडक़, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में की गई घोषणाएं स्वागत योग्य

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की। इस अवसर पर बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार बजट में व्यापारियों को भूल गई जबकि व्यापारियों ने सरकार के राजस्व की वृद्धि करने में अहम भूमिका निभाई तथा जीएसटी कलेक्शन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। जिसके परिणाम स्वरूप जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढ़ा है। संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को वित्त मंत्री द्वारा ई-कॉमर्स पॉलिसी की घोषणा तथा व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना की उम्मीद थी। प्रदेश के महानगरों की प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरा योजना की भी उम्मीद भी थी, क्योंकि मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहां वित्त मंत्री द्वारा महिला सुरक्षा, चिकित्सा ,सडक़, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रयास किया गया है,जिसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा। इसके बाद संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री द्वारा सेफ सिटी परियोजना तथा बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,खुर्रमनगर अध्यक्ष उमेश संवाल,रहीमनगर अध्यक्ष मसी उजमा गांधी, सर्वोदयनगर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महामंत्री के.के. शर्मा ,भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, उपाध्यक्ष सौरभ अरोरा, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष राजाराम रावत, प्रवीण मिश्रा ,विवेक श्रीवास्तव ,उदय कांत श्रीवास्तव ,ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *