स्कूल से बंक मारकर कर गदेरे में नहाते 27 छात्रों को पुलिस ने पकड़ा

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित क्षेत्र बिलकेदार के गदेरे में नहाते हुए लगभग 27 छात्रों को पकड़ा। यह सभी छात्र श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत है। जो स्कूल से बंक मारकर बिलकेदार के गदेरे में नहाने पहुंचे हुए थे। अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल जाने के लिए मोटरसाइकिल एवं स्कूटर दिए गए है। किंतु बच्चे बिना कागजात के इन वाहनों के जरिए स्कूलों से बंक मारकर गदेरों में नहाने जा रहे है। पुलिस ने अभिभावकों के साथ ही स्कूलों से ऐसे बच्चों पर ध्यान रखे जाने की अपील की है। यहीं नहीं बंक मारने वाले कई छात्र नशीले पदार्थो का भी सेवन करते देखे जा रहे है। श्रीनगर और कीर्तिनगर के प्राइवेट स्कूलों के बच्चें भी स्कूल से बंक मारने में एक्सर्पट हो चुके है। जो स्कूल जाने के बजाय गदेरों में नहाने जा रहे है। ऐसे में दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। एसएसआई श्रीनगर कोतवाली संतोष पैथवाल ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र बिलकेदार क्षेत्र के गदेरे में निरीक्षण किया गया तो कई छात्र यहां नहाते हुए नजर आये। जिसमें मलेथा, श्रीकोट, नैथाणा, बिलकेदार और श्रीनगर के बाजार के रहने वाले छात्र मिले। जो अपने सहपाठियों के साथ हर रोज यहां नहाने पहुंचते है। उन्होंने कहा कि जिन बाइक व स्कूटी में छात्र यहां पहुंचे थे, उनके पास कोई कागजात नहीं थे। नाबलिग होने के बाद भी अभिभावकों ने उन्हें वाहन दे रखे है। उन्होने कहा कि ऐसे सात वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर छात्रों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इस तरह के स्कूलों से बंक मारकर पहुंच रहे छात्रों के संदर्भ में पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल आनंद प्रकाश, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *