ब्लाक प्रमुख राणा ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र
पौड़ी
सतपुली। ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में फार्म मशीनरी बैंक यंत्रीकरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने किसानों को यंत्रों के इस्तेमाल की तकनीकी जानकारियां दी। ब्लाक मुख्यालय में प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग के फार्म मशीनरी बैंक यंत्रीकरण के तहत हुए कार्यक्रम में उन्होंने योजना को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा। कहा कि पहाड़ों में किसानों को कृषि यंत्रों की कमी से जूझना पड़ता है। जिसके चलते खेती से लोगों का मोह भंग हो रहा है। इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट ने किसानों को कृषि यंत्रों के प्रयोग की तकनीकी जानकारियां दी। बताया कि विभाग की ओर से किसानों को 80 फीसदी तक छूट के साथ कृषि यंत्र मुहैया कराये जाते हैं। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में किसानों के पावर ट्रिलर, आटा व मसाला चक्की, जनरेटर, रोटावेटर, पावर वीडर आदि विपरित किये। इस दौरान हिमालयन दर्शन कृषक समूह के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव आशीष, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह, ब्लाक कृषि प्रभारी संजय श्रीवास्तव, बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, संजीव जुयाल, राज मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
