शुक्रवार को सोनप्रयाग से 14825 यात्रियों को किया केदारनाथ रवाना

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में लगातार बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सोनप्रयाग से 14825 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई जबकि साढ़े 11 बजे बाद पैदल पड़ावों में अधिक यात्री होने के चलते सोनप्रयाग से बाकी यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। केदारनाथ धाम में दो दिन मौसम बेहतर रहा है किंतु शुक्रवार को फिर से दोपहर बाद मौसम खराब होने लगा। बीते दिनों में केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंचे। इसी कारण धाम और पैदल पड़ावों में अधिक यात्री होने के कारण शुक्रवार को सोनप्रयाग से 14825 यात्रियों को ही केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आगे जाने की अनुमति नही दी गई। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद मौसम भी खराब होने लगा। पुलिस और प्रशासन मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग पर आवाजाही कर रहा है। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक पड़ावों में अधिक यात्री होने के कारण सोनप्रयाग में साढ़े 11 बजे बाद यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *