प्रिंस के प्रदेश महासचिव बनने पर जताई खुशी
विकासनगर।
इंडियन यूथ कांग्रेस में प्रिंस रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर पछुवादून के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव प्रदीपसूर्या ने प्रिंस को यह जिम्मेदारी दी है। इससे पछुवादून में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी, जिसका फायदा विधान सभा चुनाव के दौरान होगा।
