मनव्वर कुरैशी ने दूर कराया सोनिया बस्ती का जलसंकट  

हरिद्वार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जलसंकट को दूर करते हुए पानी का नल संबंधित विभाग द्वारा लगाया गया। विगत कई महीनों से वार्ड नं.42 सोनिया बस्ती में जलसंकट बना हुआ था। पानी का नल लगने से वार्ड नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेंगी। मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि सोनिया बस्ती में जल संकट बना हुआ है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। पानी का संकट भी उत्पन्न होने लगा है। महीनों से पानी का नल खराब था। जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नया नल लगने से वार्ड वासियोंं की पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा। वार्ड वासियों को मूल सुविधाओं को मुहैया कराना ही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के विजन में विकास कार्यो को ही प्रमुखता दी जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कराना हमारा कर्तव्य बनता है। सोनिया बस्ती के लोगों को अब जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *