सीएम धामी की जीत पर ऋषिकेश में खुशी मनाई

विकास के नए आयाम स्थापित करेगी धामी की जीत: प्रेमचंद

ऋषिकेश

चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। दून मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंपावत की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उत्तराखंड के विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि चंपावत की जनता ने साबित कर दिया कि उत्तराखंड में होने वाले चौमुखी विकास नए आयाम गढ़ने वाले हैं। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि उपचुनाव में सीएम धामी ने ऐतिहासिक विजय 55025 मतों के अंतर से प्राप्त की है। इस मौके पर इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, सुरेंद्र मोगा, मंडल उपाध्यक्ष अनीता तिवारी, ऋषि राजपूत, राकेश चंद्र, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, शिवकुमार गौतम, उषा जोशी, सीमा रानी, कविता शाह, माधवी गुप्ता, मोनिका गर्ग, तनु रस्तोगी, सिमरन बाबा, रेखा चौबे, शिव कुमार गौतम, सचिन अग्रवाल, सुधा असवाल, राजबाला, नितिन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
डोईवाला में भी मना जीत का जश्न
डोईवाला। सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत का जश्न डोईवाला में भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा महिला प्रदेश सदस्य आशा कोठारी, आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी, प्रकाश, मनीष नैथानी, नरेंद्र नेगी, मनोज कांबोज, सुंदर लोधी, सुरेंद्र कोठारी, सोनू गोयल, आनंद सिंह, राममूर्ति ताई, कृष्णा तडियाल, पंकज बहुगुणा, ललित पंत, बुध सिंह चौहान, मनमोहन नौटियाल, मयंक गुप्ता, सोनू गोयल, आनंद खड़का, गिरधारी लाल, राजेश कौशल, सुरेश कपूर, राजेंद्र सिंह, सूरज कौशल, कैलाश चंद, नंदकिशोर, संतोष बाल्मीकि, योगी, व्यापार सभा अध्यक्ष रमेश वासन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *