एंडरसन ने पहले ही दिन बनाया रिकार्ड
लंदन
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए 66 रन देकर कुल 4 विकेट लिए। एंडरसन ने चौथा विकेट लेते ही न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर सर रिचर्ड हेडली के एक टेस्ट की एक में पारी में सबसे ज्यादा बार चार या उससे अधिक विकेट लेने के रिकार्ड की भी बराबरी की है। एंडरसन और हेडली अब 61-61 बार चार या इससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं, जिन्होंने 57 बार एक पारी में 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज महान कर्टनी वॉल्श 54 के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं। एंडरसन ने लंबे समय बाद टीम में वापसी करते हुए जिस प्रकार गेंदबाजी की है उससे पता चलता है कि वह अभी भी विश्व के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं।
