नॉर्वे शतरंज रू आनंद ने हाओ को हराया

नई दिल्ली

भारत के विश्वनाथन आनंद का नॉर्वे शतरंज में जीत का सिलसिला जारी है। आनंद ने टूर्नामेंट के क्लासिकल सेक्शन में चीन के वैंग हाओ को हराकर अपना लगातार तीसरा मुकाबला जीता है। इसी के साथ ही वह नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। आनंद ने रेग्युलर क्लासिक मैच 30 मूव्स के साथ ड्रॉ किया और फिर आर्मेगडन (सडन डेथ गेम) में मुकाबला जीत लिया। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और बुल्गारिया के वेसलिन टोपालव को भी पराजित किया था।
वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दौर में खेले गए अन्य मैचों में , वाचिएर-लाग्रेव ने शखरियार मामेदयारोव को हराया जबकि तैमूर रादजाबोव ने नार्वे के आर्यन तारी से बेहतर प्रदर्शन किया। नीदरलैंड के अनीश गिरी और वांग हाओ के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *