फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना में तीन की मौत, कम से कम 11 घायल
फिलाडेल्फिया
फिलाडेल्फिया में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस निरीक्षक डी. एफ. पेस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भीड़ पर गोलीबारी की गई और एक अधिकारी ने एक संदिग्ध पर गोली चलाई। संदिग्ध को गोली लगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। पेस ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं कि साउथ स्ट्रीट पर सैकड़ों लोग जश्न मना रहे हैं जैसा कि वे हर सप्ताहांत पर करते हैं, उसी समय गोलीबारी होती है।
गोलीबारी में घायल हुए लोगों की स्थति की जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन दो हथियार बरामद किये गए हैं। पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा कि घटनास्थल पर जाने से बचें। विभाग ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं।