प्राशिस हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यसभा सांसद  डॉ. सैनी से शिष्टाचार भेंट

रुड़की

नवनर्विाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी से उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्हें सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई दी। जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व में शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद से उनके आवास पर मिला। सांसद ने संगठन पदाधिकारियों को शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षिका रही हैं। उनका स्वयं भी प्रयास रहेगा कि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की मनमोहन शर्मा, जिला संगठन मंत्री राजीव शर्मा, उपमंत्री रुड़की आमिर आलम, संगठन मंत्री रवींद्र अग्रवाल, ब्लॉक मंत्री खानपुर पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *