भक्तों ने लिया श्रीकृष्ण नगेला देवता का आशीर्वाद

नई टिहरी

तीर्थनगरी देवप्रयाग के सिलोड़ गांव में श्री कृष्ण नगेला देवता महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं ने देवता का आशीर्वाद लेकर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सिलोड़ गांव में दो वर्ष बाद श्रीकृष्ण नगेला देवता महायज्ञ महोत्सव का आयोजन पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ किया गया। बीते सात जून से शुरू हुए महायज्ञ महोत्सव के समापन अवसर पर सिलोड गांव में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। जिसमें श्री कृष्ण नगेला देवता का सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सचिव राजेश बडोनी ने बताया कि महायज्ञ महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण नगेला ने अपने भक्तों को सुख समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय ज़ीवन का कामना की। समिति अध्यक्ष विनोद बडोनी ने बताया कि श्री कृष्ण नगेला देवता की तिसाला जात के आखिरी दिन भगवान श्री कृष्ण की डोली ने सिलोड गांव में घर-घर जाकर सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर हिमांशु बडोनी, प्रमोद बडोनी, गोपाल बडोनी, राधा कृष्ण बडोनी, रमेश बडोनी, जग दम्बा बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *