52 के हुए केर्न्स , मैच फिक्सिंग मामले से हुए थे बदहाल

क्राइस्टचर्च

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स 52 साल के हो गये हैं। हाल में कैंसर की बीमारी के कारण हुई सर्जरी में वह बड़ी मुश्किल से जिंदगी की जंग जीते थी। केर्न्स विश्व के शीर्ष ऑलरांडर्स में शामिल थे जिन्होंने कई बार कीवी टीम को जीत दिलायी थी। 19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही वह एक मैच विजेता खिलाड़ी के तौर पर उभरे थे। केर्न्स हालांकि विवादों में भी रहे ओर उनपर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे।
केर्न्स ने आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।
साल 1989 में जॉन राइट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले क्रिस केर्न्स ने 62 टेस्ट मैचों में 3320 रन बनाए और 218 विकेट लिए। वहीं टेस्ट में उन्होंने 13 बार पांच विकेट हासिल कर हॉल ऑफ फेम पर कब्जा किया। एक बार उन्होंने मैच में 10 विकेट भी लिए थे। वहीं 218 एकदिवसीय मैचों में इस खिलाड़ी ने 4950 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 201 विकेट भी लिए हैं। केर्न्स ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 शतक और 48 अर्धशतक लगाये हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस क्रिकेटर ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 1100 से ज्यादा विकेट लिए। साल 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले केर्न्स पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे थे पर ये आरोप साबित नहीं हो पाये थे।
केर्न्स ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद साल 2010 में दुबई में हीरे का व्यापार शुरू किया पर 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप में उनका पैसा जब्त कर लिया गया। इसके बाद से ही यह क्रिकेट आर्थिक संकट में फंस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *