एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ने लद्दाख, अंडमान -निकोबार में उच्च गति ब्रॉडबैंड सेवा की शुरू

नयी दिल्ली

भारत की प्रमुख संचार कंपनी भारती एयरटेल ने लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप में अपनी फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड सेवा-एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर की शुरुआत की।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि वर्ष 2025 तक एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ने भारत के डिजिटल परितंत्र की सेवा के लिए 2000 शहरों में अपने उपलब्धता को बढ़ाने और स्थापित होम पास (कम्युनिकेशन प्लेटफार्म एज ए सर्विस) में 150 प्रतिशत की वृद्धि कर चार करोड़ तक बढ़ाने की योजना है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सचिव के राजारमन ने कहा, हम एयरटेल को लद्दाख और अंडमान-निकोबार में अपनी एफटीटीएच सेवा शुरू करने पर बधाई देते हैं। इस क्षेत्र में नागरिकों के लिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड लाने के लिए एयरटेल जैसे निजी संचालकों की पहल को देखना उत्साहजनक है।
भारती एयरटेल में ब्रॉडबैंड बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीर इंदर नाथ ने कहा, हम एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के उच्च गुणवत्ता वाले ब्रॉडबैंड अनुभव को इन क्षेत्रों में लाकर खुश हैं। एयरटेल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे बढक़र निवेश कर रहा है और अगले तीन वर्षों में देश भर के 2000 शहरों में अपने एफटीटीएच उपलब्धता का विस्तार करने और डिजिटल रूप से जुड़े भारत में योगदान करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *