आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने जीते पदक

हरिद्वार

हरिद्वार में आयोजित इंटर स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने 2 सिल्वर व 4 ब्राउंज सहित 6 पदक हासिल किए हैं। आशियारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब के 9 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शांति दास ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल, अभिराज ने  55 ंकिलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल, अमरीक बेहरा ने  50 किलो भार वर्ग में ब्राउंज, अंशिका नेगी ने 25 किलो भार वर्ग में ब्राउंज, देवांशु और तनीश पाल ने 50 किलो भार वर्ग में ब्राउंज मेडल जीता। अमित कुमार चौधरी ने बताया क्लब के खिलाड़ी कुलश्रेष्ठ, हर्षित कुमार पाली और विवेक कुमार ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *