च्यूराखर्क में वन महोत्सव मनाया
चम्पावत। वन पंचायत च्यूराखर्क में वन महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा रहे। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा, राजेन्द्र गहतोड़ी, सभासद नंदन तड़ागी, सरपंच नघान लक्ष्मण राम, वन दरोगा चतुर सिंह, हरीश जोशी, दिनेश चंद्र, बलदेव, कृष्णानंद, चन्द्रशेखर और ग्रामीणों ने पौध रोपण किया। इस दौरान देवदार, बांज, फल्यांट आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।